लखीमपुर खीरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से कल तक रिपोर्ट मांगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी मामले में कल तक यूपी सरकार से सभी पहलुओं पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। यूपी सरकार को कल तक अदालत में रिपोर्ट जमा करानी होगी। इससे पहले सीजेआई ने यूपी सरकार से घटना को लेकर जवाब मांगा। यूपी सरकार ने कोर्ट में कहा कि, 'ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। एसआईटी का गठन किया गया है। एफआईआर दर्ज की गई है। हम रिपोर्ट दाखिल कर सकते हैं।'
