लखीमपुर खीरी मामला: गवाह पर हुआ हमला हुआ, प्रशांत भूषण का दावा, मंगलवार को होगी सुनवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: gaon connection
लखीमपुर खीरी मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष आज प्रशांत भूषण ने दावा किया कि गवाह पर बीती रात हमला हुआ। तीन अक्तूबर को लखीमपुर खीरी में किसान विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक एसयूवी ने किसानों को कुचल दिया था। इसमें चार किसान मारे गए थे। एसयूवी उनकी होने के कारण आशीष को मुख्य आरोपी माना गया।
