पुलिस के समन पर हाज़िर नहीं हुआ मंत्री का बेटा, योगी बोले- आरोपों पर गिरफ्तारी संभव नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
लखीमपुर खीरी में किसानों को अपनी गाड़ी से रौंदने के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को यूपी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने समन जारी किया, लेकिन वे पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। जिसके बाद उसके घर पर दूसरा समन चस्पा किया गया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि केवल आरोपों के आधार पर गिरफ़्तारी नहीं होती है।
