लखीमपुर खीरी में मारे गए लवप्रीत के परिजनों से मिले राहुल और प्रियंका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar ujala
दो दिन से सीतापुर में नजरबंद प्रियंका गांधी बुधवार को राहुल गांधी के साथ तिकुनिया बवाल में मारे गए लवप्रीत के घर चौखड़ा फार्म पहुंचीं। उन्होंने लवप्रीत के परिजन से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया। इसके बाद वे निघासन में मृतक पत्रकार रमन कश्यप के यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी और उनके बेटे आशीष मिश्र की गिरफ्तारी की मांग की।
