x

लखीमपुर खीरी का बवाल: चंद्रशेखर आजाद गिरफ्तार, हिरासत में लिए गए आप नेता संजय सिंह

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

लखीमपुर में हुई घटना के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने सीतापुर के खैराबाद टोल प्लाजा पर रोक लिया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर सीतापुर की पुलिस लाइंस में बैठाया गया है। आम आदमी पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य व राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी सीतापुर में पुलिस-प्रशासन ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें लखीमपुर नहीं जाने दिया गया। किसी भी विपक्षी दल को भी लखीमपुर जाने के लिए इजाजत नहीं दी गई है।