लखीमपुर खीरी हिंसा: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे के खिलाफ हत्या और गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bharat Times
लखीमपुर खीरी हिंसा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। आशीष के खिलाफ हत्या और गैर-इरादतन हत्या की धारा में मामला दर्ज हुआ। मामले में आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आशीष मिश्र मोनू और करीब 20 अज्ञात के खिलाफ दफा 147, 148, 149, 302, 130 बी, 304-ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
