लखीमपुर हिंसा: राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, समय मांगा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: indiatvnews
लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा। पार्टी ने इसके लिए राष्ट्रपति भवन से समय मांगा है। राहुल गांधी के नेतृत्व वाला यह प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी हिंसा के तथ्यों से जुड़ा एक ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपेंगा। कांग्रेस ने यह फैसला मामले में आरोपी बनाए गए केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के एक दिन बाद लिया है।