लखीमपुर हिंसा घोर निंदनीय, देश की अन्य जगहों पर भी होती हैं ऐसी घटनाएं- निर्मला सीतारमण
Shortpedia
Content Team
Image Credit: india today
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को घोर निंदनीय बताया है और कहा है कि मामले में सरकार बिल्कुल भी रक्षात्मक नहीं है। अमेरिका की यात्रा पर पहुंचीं सीतारमण ने यहां हुए एक कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह भी कहा कि भारत के अन्य हिस्सों में भी ऐसी घटनाएं होती हैं और उन्हें भी उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कृषि कानूनों का बचाव भी किया।