लालू को मिली सशर्त जमानत, साढ़े 3 साल बाद आएंगे जेल से बाहर, भरना होगा 10 लाख का जुर्माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लालू प्रसाद यादव को जमानत मिली। साढ़े तीन साल बाद वो जेल से बाहर आएंगे। झारखंड उच्च न्यायालय ने उन्हें सशर्त जमानत दी। उन्हें एक लाख के निजी मुचलके का बांड भरना होगा। इसके अलावा उन्हें 10 लाख रुपये का जुर्माना भी भरना होगा। बिना अनुमति के वे देश से बाहर नहीं जाएंगे और ना ही अपना पता और मोबाइल नंबर बदलेंगे। फिलहाल उनका इलाज दिल्ली एम्स में जारी है।
