लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराए गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
रविवार को संतुलन बिगड़ने के चलते घर में सीढ़ियों से गिरने के बाद लालू प्रसाद यादव को आज सुबह चार बजे पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके कंधे की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उनके बेटे तेजस्वी यादव स्वयं कार से उन्हें लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। लालू चारा घोटाले मामले में लंबे समय तक जेल में रहे। हालांकि, अभी वे जमानत पर हैं।
