दिल्ली एयरपोर्ट पर बिगड़ी लालू की तबीयत, एम्स में फिर एडमिट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
एम्स दिल्ली में भर्ती लिए जाने से इनकार के बाद रांची लौटने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिर से बिगड़ गई। उन्हें दोबारा एम्स अस्पताल ले जाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। बता दें इससे पहले मंगलवार को रांची से दिल्ली लाए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को एम्स के इमरजेंसी वार्ड में जांच पड़ताल के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।
