लालू प्रसाद यादव के सबसे छोटे बेटे तेजस्वी ने रचाई शादी, जानें कौन है उनकी दुल्हनिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: jansatta
लालू प्रसाद यादव के सबसे छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव ने आज शादी रचा ली है। शादी दिल्ली में उनकी बहन मीसा भारती के फार्म हाउस पर संपन्न हुई। उनकी पत्नी का नाम एलेक्सिस उर्फ राशेल है। दोनों 6 साल से एक-दूसरे को जानते थे। अखिलेश यादव भी परिवार के साथ इस शादी में मौजूद रहे। तेजस्वी गोल्डन शेरवानी में तो राशेल लाल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
