आज जेल से रिहा होंगे लालू, पूरी तरह स्वस्थ होने पर ही लौटेंगे पटना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
लालू चारा घोटाले से जुड़े दुमका कोषागार मामले में जमानत मिलने के बाद आज जेल से रिहा होंगे, लेकिन परिवार ने बताया कि उनके घर लौटने में समय लगेगा। लालू दिल्ली के एम्स में विभिन्न बीमारियों का इलाज कर रहे हैं। जमानत की खबर मिलने के बाद उनके समर्थकों ने उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन लालू पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही पटना लौटेंगे।
