चारा घोटाले से जुड़े अंतिम मामले में लालू यादव दोषी करार, सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: abp live
डोरंडा कोषागार से जुड़े 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद यादव दोषी करार दिए गए। अभी सजा का ऐलान नहीं हुआ। लालू को अब तक करोड़ों रुपये के चारा घोटाले से जुड़े पांच में से चार मामलों में दोषी ठहराया गया है। चारा घोटाले के चार मामलों- देवगढ़, चाईबासा, रांची के डोरंडा कोषागार और दुमका मामले में लालू प्रसाद को जमानत दे दी गई थी।
