लालू यादव की जमानत याचिका पर टला फैसला, छह हफ्ते बाद होगी सुनवाई
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
RJD अध्यक्ष लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई छह हफ्ते के लिए टाल दी गई है। झारखंड HC में लालू की तरफ से सजा की अवधि वाली सर्टिफाइड कॉपी जमा करने के लिए समय मांगा गया। इसके बाद अदालत ने उन्हें छह हफ्ते का समय दे दिया। इससे पहले CBI ने लालू पर जेल नियमावली के उल्लंघन की शिकायत करते हुए उन्हें रांची स्थित रिम्स से जेल भेजने का आग्रह किया था।