राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के असम दौरे का आखिरी दिन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Outlook India
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के असम दौरे का आज आखिरी दिन है। राष्ट्रपति आज तेजपुर जाएंगी, जहां वह वायुसेना के सैन्य अड्डे से सुखोई 30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। इससे पहले 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने अग्रिम मोर्चे के लड़ाकू विमान में उड़ान भर चुकी हैं। उन्होंने कल गुवाहाटी में गजराज महोत्सव 2023 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानवता के बीच पवित्र रिश्ता होता है।
