किरेन रिजिजू से छीना गया कानून मंत्रालय, अर्जुन राम मेघवाल बने नए लॉ मिनिस्टर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मोदी सरकार ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू का विभाग बदल दिया। उन्हें अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया। उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल नए लॉ मिनिस्टर होंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अर्जुन मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। मेघवाल के पास पहले से संसदीय मामलों के राज्य मंत्री का जिम्मा भी है। बता दें, रिजिजू को जुलाई 2021 में कानून मंत्री नियुक्त किया गया था।
