x

हरियाणा में 24 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, सीएम ने किया पानीपत और हिसार में अस्थायी अस्पतालों का उद्घाटन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा कर दी है। पूरे प्रदेश में अब 24 मई सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत में इसकी घोषणा की। बता दें रविवार को सीएम खट्टर ने पानीपत और हिसार में 500-500 बेड के अस्थायी अस्पतालों का उद्घाटन किया। वहीं गुरुग्राम में 400 बेड की क्षमता वाले दो कोविड अस्पाताल भी शुरू करेंगे।