हिंसा की भेंट चढ़ गया बंगाल में अंतिम चरण का चुनाव, गाड़ियां फूकी और बम चले
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
लोकसभा चुनाव के पिछले चरणों की तरह रविवार को अंतिम चरण की वोटिंग के दौरान भी हिंसा की खबर सामने आई है. दरअसल डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी निलंजन रॉय की कार पर हमला हुआ है. उनके कार के शीशे तोड़ दिए गए. दूसरी ओर देगंगा नूरनगर पंचायत के 90 और 91 नंबर के पोलिंग बूथ में BJP कार्यकर्ता शिबू घोष के सिर पर हमला किया गया. वहीं BJP ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है.
