कांग्रेस के लिए देशभर में चुनाव प्रचार करेंगे राहुल गांधी के 'जीजा', नामांकन में भी होंगे शामिल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ड वाड्रा ने मीडिया से कहा कि लोस चुनाव के लिए देशभर में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. वाड्रा ने आगे कहा कि जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी अमेठी के लिए नामांकन भरेंगे और सोनिया गाँधी रायबरेली के लिए नामांकन भरेंगे, तब वे उनके साथ उनके लोकसभा क्षेत्र में जायेंगे. गौरतलब है कि वाड्रा ने कुछ समय पहले संकेत दिए थे कि वह राजनीति में कदम रखना चाहते हैं.
