लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
संसद का शीतकालीन सत्र अपने निर्धारित समय से एक दिन पहले आज बुधवार को समाप्त हो गया। सरकार ने अपने अधिकतर विधायी एजेंडे पूरे कर लिए। इसी के साथ लोकसभा व राज्यसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर को शुरू हुआ था और ये 23 दिसंबर तक चलने वाला था। इस दौरान 18 बैठकें हुईं और सदन का कार्य निष्पादन 82% रहा।
