x

पहली बार इस्तेमाल होगी एम3 ईवीएम, 21 से शुरू होगा रिटर्निंग ऑफिसरों का प्रशिक्षण

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में इस बार अत्याधुनिक और ज्यादा सुरक्षित एम3 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल होगा। ये मशीनें बिहार से यहां पहुंची। निर्वाचन विभाग ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी। उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के लिए 18,400 बैलेट यूनिट 17,100 कंट्रोल यूनिट और 18,400 वीवीपैट पहुंच चुकी हैं। इस बार के चुनाव में जिन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल होगा, वे ईवीएम की थर्ड जेनरेशन यानी एम3 होगी।