मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल ने महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने कहा था कि ठाकुर-ठकार लोग अपनी महिलाओं को घर की कोठड़ी में बंद रखते हैं। उन्हें पकड़कर बाहर निकालने की जरूरत है। करणी सेना ने तो उनका मुंह काला करने की धमकी तक दे दी थी। बिसाहूलाल ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।
