मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव: सुबह 11 बजे तक 34% मतदान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों में सुबह 11 बजे तक 34% मतदान हुआ। 11 महापौर और 2,808 पार्षद चुनने के लिए 1.4 करोड़ से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रथम चरण में 44 जिलों में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषदों में मतदान हो रहा है। इसके लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केन्द्र बनाए गए।
