टिकैत की मौजूदगी में अमरोहा में महापंचायत आज, हजारों किसानों के जुटने की उम्मीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमरोहा के जोया रोड स्थित जोई मैदान में आज किसान महापंचायत होगी। जहां हजारों किसानों के बीच राकेश टिकैत हुंकार भरेंगे। महापंचायत में हजारों किसान शामिल होंगे। भाकियू टिकैत गुट ने महापंचायत स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। 18 अक्तूबर को किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर ये महापंचायत प्रस्तावित थी। लेकिन बारिश होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इसलिए यह पंचायत आज होगी।
