महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह पर लगे सभी आरोप हटाए, सस्पेंशन वापस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर लगे सभी आरोप हटाए और दिसंबर 2021 से जारी सस्पेंशन आदेश भी वापस लिए। सरकार ने सस्पेंशन पीरियड को भी ऑन-ड्यूटी माना है। परमबीर सिंह को मार्च 2021 में एंटीलिया बम केस के बाद कमिश्नर पद से हटाया गया था। जांच के दौरान परमबीर सिंह ने तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
