अनिल देशमुख के पीएस पलांडे निलंबित, ईडी लगातार कर रही कार्रवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगातार अपनी जांच कर रही है और लोगों से पूछताछ भी कर रही है। महाराष्ट्र सरकार ने एक अतिरिक्त कलेक्टर रैंक के अधिकारी संजीव पलांडे को निलंबित किया, जो राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के निजी सचिव थे और उन्हें 26 जून, 2021 को ईडी ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था। उनका निलंबन उनकी गिरफ्तारी की तारीख से प्रभावी होगा।
