महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free Press Journal
महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे की हालत बिगड़ी। बीती रात उन्हें उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि उन्हें ये माइनर अटैक आया था। इस दौरान उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे समेत कई मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर मुंडे का हाल-चाल जाना है। बता दें धनंजय मुंडे महाराष्ट्र सरकार में सामाजिक न्याय और विशेष सहायता मंत्री हैं।
