महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और अनिल देशमुख राज्यसभा चुनाव में नहीं डाल पाएंगे वोट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक और पूर्व मंत्री अनिल देशमुख महाराष्ट्र में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे। दोनों नेताओं ने स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में वोट डालने की मंजूरी देने के लिए याचिका दायर की थी। अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया है। एनसीपी नेताओं ने सत्र न्यायालय में याचिका दायर कर एक दिन के लिए अस्थायी जमानत की मांग की थी।
