महाराष्ट्र में कांग्रेस के इकलौते सांसद बालू धानोरकर का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र में कांग्रेस के एकमात्र सांसद बालू धानोरकर का निधन हो गया है। बालू धानोरकर का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। उनकी मौत आंतों में दिक्कत के कारण हुई है। कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी। 48 वर्षीय बालू धानोरकर अपने पीछे पत्नी प्रतिभा धानोरकर और दो बेटे छोड़ गए हैं। नेताओं ने उन्हें याद किया।
