महेश जेठमलानी का आरोप- BBC ने Huawei से पैसे लेकर बनाई भारत विरोधी डॉक्यूमेंट्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राज्यसभा सांसद और सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने पीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीबीसी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीबीसी ने देश विरोधी डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए चीनी कंपनी Huawei से पैसा लिया। अब बीबीसी चीनी एजेंडे को ही आगे बढ़ा रहा है। दिवंगत एडवोकेट राम जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी ने कहा कि बीबीसी का भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का लंबा इतिहास रहा है।
