उत्तराखंड में आईएएस, पीसीएस और सचिव सेवा के 35 अफसरों का हुआ ट्रांसफर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
विधानसभा चुनाव से पूर्व संभावित प्रशासनिक फेरबदल को धामी सरकार ने मंगलवार को अंजाम दे दिया। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को बदल दिया गया। ऊधमसिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना का तबादला शासन में अपर सचिव पद पर किया गया। युगल किशोर पंत ऊधमसिंह नगर के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। शासन ने देर रात आईएएस अफसरों समेत कुल 35 नौकरशाहों के विभागों में फेरबदल का आदेश जारी किया।
