x

पीएम यासीन के नेतृत्व में मलेशिया के कैबिनेट ने इस्तीफा दिया

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: reuters

मलेशियाई प्रधानमंत्री और उनकी सरकार ने सिर्फ 17 महीने बाद ही सोमवार को इस्तीफा दे दिया। देश राजनीतिक उथल-पुथल और कोरोना वायरस प्रकोप से जूझ रहा है। वो 74 वर्षीय राजा को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए राष्ट्रीय महल पहुंचे। विज्ञान मंत्री खैरी जमालुद्दीन ने इंस्टाग्राम पर पुष्टि की है कि पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दिया। उन्होंने लिखा, "एक बार फिर, राष्ट्र की सेवा करने के अवसर के लिए धन्यवाद।"