पंजाब का 23वां जिला बना मालेरकोटला, ईद के मौके पर कैप्टन ने दी बड़ी सौगात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मालेरकोटला पंजाब का 23वां जिला बना। ईद-उल-फितर के मौके पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ये घोषणा करते हुए जिले के लिए घोषणाओं का पिटारा खोला। जिले में शेर मोहम्मद खान के नाम पर 500 करोड़ रुपये की लागत से मालेरकोटला में एक मेडिकल कॉलेज बनेगा। 12 करोड़ में लड़कियों के लिए एक और कॉलेज बनेगा। एक बस स्टैंड, एक महिला थाना भी बनेगा, जिसे सिर्फ महिला कर्मचारी ही चलाएंगी।
