x

मेडिकल पैरोल पर रिहा हुए माली के पूर्व प्रधानमंत्री का निधन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Reuters

पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए माली के पूर्व प्रधानमंत्री Soumeylou Boubeye Maiga का सोमवार को अस्पताल में एक बीमारी के चलते निधन हुआ। उनके वकील ने ये जानकारी दी। एक साल पहले सैन्य तख्तापलट में अपदस्थ पूर्व राष्ट्रपति Ibrahim Boubacar Keita के शासन के दौरान राष्ट्रपति विमान की खरीद में उनकी संदिग्ध भूमिका को लेकर 68 वर्षीय मैगा को अगस्त में हिरासत में लिया गया था।