26 अक्टूबर को पदभार संभालेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, टि्वटर बायो भी बदला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: National herald India
कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना टि्वटर बायो बदल लिया है। अब इस पर लिखा है, "प्रसिडेंट: इंडियन नेशनल कांग्रेस"। बुधवार को ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष का चुनाव जीता है। खड़गे 26 अक्टूबर को पदभार संभालेंगे। आपको बता दें, 24 साल बाद पार्टी में गांधी परिवार के अलावा कोई अध्यक्ष बना है। मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए सबसे पहली चुनौती गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की है।
