कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर ने दी जीत की बधाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। अब तक खड़गे को 7,897 और शशि थरूर को 1072 वोट मिले। खड़गे की जीत की खुशी में कांग्रेस मुख्यालय में ढोल बज रहे हैं। थरूर ने खड़गे को जीत की बधाई भी दी। इससे पहले, शशि थरूर के पोलिंग एजेंट ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान यूपी में गड़बड़ी का आरोप लगाया। अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर 2022 को वोट डाले गए थे।