मालविंदर सिंह माली ने सिद्धू के सलाहकार पद से दिया इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजाेत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। मालविंदर माली विवादित बयानों के कारण बुरी तरह घिर गए थे और कांग्रेस नेताओं सहित सभी दलों के निशाने पर आ गए थे। मालविंदर माली ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर कहा है कि कि नवजोत सिद्धू ने मुझे सलाहकार बनाने की जो सहमति ली थी मैं उसे वापिस लेता हूं।
