बंगाल 'हिंसा' पर ममता का पलटवार, कहा- BJP बंगाल को बनाना चाहती है 'गुजरात'
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बंगाल में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच जारी हिंसक झड़पों के बीच गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट की मांग की है. वहीं सोमवार को राज्य की CM ममता बनर्जी ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP के कार्यकर्ता राज्य में हिंसा भड़काने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उनकी TMC की सरकार गिर जाए, लेकिन मैं किसी भी पार्टी को अपनी सरकार गिराने नहीं दूंगी. उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया पर भी दंगा भड़काने का आरोप लगाया.
