ममता बनर्जी ने तीसरी बार ली पश्चिम बंगाल सीएम पद की शपथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
ममता बनर्जी ने आज सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर राजभवन में तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। कोरोना महामारी के चलते समारोह साधारण रहा। शपथ ग्रहण समारोह में सौरव गांगुली, दिलीप घोष समेत 50 लोगों को आमंत्रित किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान और माकपा के वेटरन नेता बिमान बोस को निमंत्रण भेजा गया था।
