ममता बनर्जी कर्मचारियों को देंगी 4,500 रुपये तक बोनस, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 2,500 रुपये का बोनस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ममता बनर्जी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की। 36,000 रुपये या उससे कम मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को 4,500 रुपये तक बोनस दिया जाएगा। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी की। महामारी के बीच सेवानिवृत्त होकर 31,000 रुपये से कम पेंशन पाने वाले कर्मचारियों के लिए भी 2,500 रुपये के बोनस की घोषणा हुई। माना जा रहा है कि कर्मचारियों ने ममता को सपोर्ट किया है।
