मेघालय दौरे पर ममता बनर्जी, उत्तरी गारो हिल्स में करेंगी रैली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the hindu
पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी आज मेघालय जाएंगी। इस दौरान वह उत्तरी गारो हिल्स में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। मेंदीपाथर में होने वाली इस रैली में ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी उनके साथ होंगे। दरअसल, इस साल यहां विधानसभा चुनाव होंगे। अपने दौरे पर सीएम ममता टीएमसी पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाएंगी। यह ममता की दूसरी मेघालय यात्रा होगी। पिछले महीने भी उन्होंने यहां टीएमसी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।
