ममता बनर्जी के मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू के लुक पर दिया विवादित बयान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने नंदीग्राम में कहा- 'हम किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते। हम भारत के राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?' भाजपा ने इसे शर्मनाक बताया, तो अखिल गिरि पलट गए। उन्होंने कहा, मैंने किसी का नाम नहीं लिया। भाजपा ने अखिल गिरी के बयान की आलोचना की।
