ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का निधन आज सुबह कोरोना के चलते हो गया। असीम बनर्जी का कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज जारी था। छोटे भाई के निधन पर सीएम काफी आहत हैं। बता दें कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में सीएम ममता बनर्जी के छोटे भाई भर्ती थे। परिवारिक सूत्रों के अनुसार, असीम बनर्जी का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा।
