'जय श्रीराम' पर भड़कीं ममता, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दर्शक दीर्घा में जाकर बैठीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One India
बीते दिन ममता बनर्जी हावड़ा स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में पहुंचीं। ममता के सामने भीड़ ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इस पर ममता भड़क गईं और मंच पर बैठने से इनकार कर दिया। इसके बाद रेल मंत्री और राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन ममता स्टेज के सामने दर्शक दीर्घा में ही कुर्सी लगाकर बैठ गईं।
