ममता की मुसलमानों से टीएमसी के पक्ष में मतदान की अपील, बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की कार्रवाई की मांग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बीजेपी का आरोप है कि चुनाव में मुसलमानों को टीएमसी के पक्ष में साथ आकर मतदान करने की बात कहकर उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में बीजेपी सचिव सुनील देवधर और राज्यसभा सदस्य जी वी एल नरसिम्हा राव ने आयोग को ज्ञापन सौंपकर ममता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
