ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों को पत्र लिखकर की एकजुट होने की अपील
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। गत 27 मार्च को पहले चरण का मतदान हो गया है और 1 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। ऐसे में दूसरी चरण के मतदान से पहले TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने बड़ा दांव खेला है। उन्होंने भाजपा विरोधी दलों के नेताओं को पत्र लिखकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की है।