चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटे की पाबंदी लगी तो धरने पर बैठीं ममता बनर्जी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
कोलकाता में ममता बनर्जी गांधी मूर्ति के पास धरने पर बैठीं। दोपहर 12 बजे से वो दिनभर के लिए धरना दे रही हैं। ममता ने एक दिन पहले ही ये घोषणा की थी। ममता ने ट्वीट किया था कि निर्वाचन आयोग के अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक फैसले के विरोध में मैं मंगलवार दिन में 12 बजे से गांधी मूर्ति, कोलकाता में धरने पर बैठूंगी। ममता के चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटे के लिए पाबंदी है।
