ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ईडी दफ्तर पहुंचे, फिर कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
पश्चिम बंगाल में एक कथित कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में टीएमसी महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंच चुके हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उन्हें ईडी ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था, उसी आधार पर वह ईडी के समक्ष पेश हुए। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय एजेंसी को जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
