राजनाथ के काफिले के आगे आया शख्स, बोला- पीएम मोदी से मिलकर आधार में बदलवाना है नाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
दिल्ली में एक शख्स रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले के सामने आया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। शख्स का कहना था कि उसे आधार कार्ड में नाम बदलवाना है और इसके लिए उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना था। वो बार-बार पीएम से मिलने की जिद कर रहा था। घटना संसद भवन के पास घटी। 35 वर्षीय शख्स की पहचान विश्बर दास गुप्ता के रूप में हुई।
